दोस्तों आज हम बात SSC के बारे में कि ssc kya hoti hai और ssc का full form kya hota hai?, और ssc kaise kare पूरी detail में जानेगे और साथ में ssc exam और jobs कैसे मिलती है।
हर साल SSC भर्ती के लिए कितनी पोस्ट के लिए नौकरिया निकलती है। वो निर्भर करता है उस साल अलग-अलग विभागों में कितनी जगह है, ये जगह केंद्र सरकार के विभागों और मंत्रालयों द्वारा निर्धारित की जाती है।
भारत में ज्यादातर लोग बिजनेस से ज्यादा सरकारी नौकरी को महत्व देते है। अगर आप भी एक सरकारी नौकरी पाना चाहते है तो आपने ssc का नाम जरूर सुना ही होगा कि ssc की ग्रुप B या ग्रुप C की जॉब्स की भर्ती निकली है। दोस्तों ssc एक ऐसा संस्थान है जो भारत के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में अलग-अलग पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है। ssc 10th से लेकर ग्रेजुएशन तक के छात्रों के लिए नौकरी निकलता है। आज हम ssc के बारे में जानेगे कि- ssc kya hai, ssc ka full form, meaning, exams in hindi
एसएससी क्या है: SSC FULL FORM & MEANING
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत सरकार के अधीन काम करने वाला एक ऐसा बोर्ड है। जो भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयो और विभागों के अधीन कार्यालयों में अनेक पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती निकालता है। SSC की स्थापना सन 1977 में हुई थी। SSC का मुख्य कार्यालय दिल्ली में स्थित है। इसके मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलोर, गुवाहाटी, प्रयागराज और नई दिल्ली में सात छेत्रिय के साथ रायपुर और चंडीगड़ में दो उप-छेत्रिय कार्यालय है।
SSC FULL FORM IN HINDI
- SSC की FULL FORM : STAFF SELECTION COMMISSION
- एसएससी की फुल फॉर्म हिंदी में : कर्मचारी चयन आयोग
SSC EXAM देने के लिए QUALIFICATION
SSC काफी प्रकार की नौकरियों के लिए भर्ती करवाती है। इस लिए उस नौकरी के हिसाब से ही QUALIFICATION मांगी जाती है। SSC के लिए उम्र 18 से 27 साल के बीच में होनी चाहिए। SC/ST और OBC के लिए विशेष प्रकार की छूट दी जाती है। कोई भी SSC EXAM देने के लिए आपका 12th पास होना अनिवार्य होता है। और कुछ में ग्रेजुएशन का होना भी।
TYPE OF SSC EXAM IN HINDI
SSC ग्रुप B और C में 20 से अधिक नौकरियाँ आती है। जिनके लिए अलग-अलग EXAM SSC द्वारा कराये जाते है। SSC द्वारा आयोजित की जाने परीक्षायें यह है।
1. SSC CGL : CGL की फुल फॉर्म है COMBINED GRADUATE LEVEL ये SSC द्वारा करायी जाने वाली सबसे पॉपुलर परीक्षा है। इस परीक्षा को देने के लिए आपके पास ग्रेजुएशन कम्पलीट होनी चाहिए। CGL का एग्जाम हर साल होता है। SSC CGL में CBI, INCOME TAX DEPARTMENT और FOOD DEPARTMENT जैसे विभागों की उच्च स्तर की भर्तियां होती है।
2. SSC CHSL : CHSL की फुल फॉर्म है COMBINED HIGHER SECONDARY LEVEL . CHSL परीक्षा देने के लिए आपके पास 12th कम्पलीट होना चाहिये। ये भी SSC द्वारा ली जाने वाली पॉपुलर परीक्षा है। CHSL एग्जाम UDC, POSTAL ASSISTANCE जैसे क्लर्क और LDC नौकरी में कर्मचारी की भर्ती कराती है।
3. SSC CPO : CPO EXAM DEHLI POLICE, CISF, BSF, SSB, ITBP, CAPF जैसे विभिन्न पुलिस संगठन के लिए SI और ASI पद के लिए भर्ती कराते है। SSC CPO एग्जाम देने के लिए आपके पास ग्रेजुएशन कम्पलीट होनी ही चाहिए।
4. SSC JE : ये एग्जाम उन छात्रों के लिए है जो इंजीनियर है ये जिनके पास डिप्लोमा है। SSC JE परीक्षा अलग-अलग विभागों में जूनियर इंजीनयर की भर्तियां कराती है।
5. SSC MTS : MTS की फुल फॉर्म है MULTI-TASKING STAFF यह परीक्षा केंद्रीय सरकारी विभागों में निचले स्तर के अलग-अलग कार्यो के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है। MTS एग्जाम देने के लिए आपका 12th कम्पलीट होना चाहिए।
6. SSC STENOGRAPHER : SSC यह एग्जाम स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए कराता है। ये भी काफी पॉपुलर एग्जाम होता है। इस परीक्षा को देने के लिए आपकी 12th कम्पलीट होनी चाहिये।
दोस्तों अगर आपको इस पोस्ट से पता चल गया हो कि ssc kya hai, ssc ka full form kya hai? और आपको इस पोस्ट से कुछ सिखने को मिला हो तो हमे कमेन्ट करके ज़रूर बताये।
Tags:
शिक्षा
ssc cgl
ssc chsl
ssc exams
ssc full form in hindi
ssc jobs
ssc ka full form hindi me
ssc ki tayari kese kare
ssc kya hai puri jankari in hindi